6 February 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF Download
6 February 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF Download , 6 february 2023 ko kya hai , Today Current Affairs 2023 , Current affairs , Daily Current affairs, 6 FEBRUARY 2023 Rajasthan current Affairs in Hindi RPSC, RSMSSB, RAS, CET, REET, 6 Febuary 2023 , Rajsthan current affairs .
Q 1. 6 february 2023 ko kya hai
Ans . 6 फरवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती
सुहासिनी गांगुली
⬧ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली का जन्म 3 फ़रवरी, 1909 में खुलना, बंगाल में हुआ था।
⬧ नाम के अनुरूप मुस्कुराती हुई लड़की, सुहासिनी अपने मधुर व्यवहार के कारण सभी की प्रिय थी। उन्होंने ढाका के ईडन स्कूल से मैट्रिकुलेशन और आईए की परीक्षा पास की और एक शिक्षिका के रूप में डेफ एंड डंब स्कूल, कलकत्ता में शामिल हुईं।
⬧ अपनी शिक्षा पूरी करने के उपरांत उन्होंने कोलकाता में एक मूक बधिर बच्चों के स्कूल में नौकरी करना शुरू किया, जहाँ पर वे क्रांतिकारियों के संपर्क में आई।
⬧ उन दिनों बंगाल में ‘छात्री संघा’ नाम का एक महिला क्रांतिकारी संगठन कार्यरत था, जिसकी कमान कमला दास गुप्ता के हाथों में थी। इसी संगठन से प्रीति लता वाडेकर और बीना दास जैसी वीरांगनाएँ जुड़ी हुई थी।
⬧ खुलना के क्रांतिकारी रसिक लाल दास और क्रांतिकारी हेमंत तरफदार के संपर्क में आने से सुहासिनी गांगुली क्रांतिकारी गतिविधियों की तरफ प्रेरित हुईं तथा युगांतर पार्टी से जुड़ गईं।
⬧ वर्ष 1930 के ‘चटगांव शस्त्रागार कांड’ के उपरांत ‘छात्री संघा’ के साथ-साथ अन्य क्रांतिकारी साथियों समेत सुहासिनी गांगुली पर भी निगरानी बढ़ गई। इसके उपरांत वे चंद्रनगर आ गईं एवं क्रांतिकारी शशिधर आचार्य की छद्म पत्नी के तौर पर रहने लगीं।
⬧ चंद्रनगर में रहते हुए सुहासिनी गांगुली ने क्रांतिकारियों को मदद करने में वही किरदार निभाया जैसा दुर्गा भाभी ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु समेत अन्य क्रांतिकारियों की मदद करने के लिए निभाया था।
⬧ वर्ष 1930 में एक दिन पुलिस के साथ हुई आमने-सामने की मुठभेड़ में जीवन घोषाल शहीद हो गए तथा शशिधर आचार्य और सुहासिनी को गिरफ्तार करके, उन्हें हिजली डिटेंशन कैम्प में रखा गया। कालांतर में यही हिजली डिटेंशन कैम्प खड़गपुर आईआईटी का कैम्पस बना।
⬧ वर्ष 1938 में रिहा होने के उपरांत उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी को जॉइन किया।
⬧ हालाँकि वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन का कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा बहिष्कार किया गया, फिर भी उन्होंने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए क्रांतिकारियों की लगातार मदद की।
⬧ प्रसिद्ध क्रांतिकारी हेमंत तरफदार की सहायता के कारण इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया एवं इन्हें पुनः वर्ष 1945 में रिहा किया गया।
⬧ अन्य तात्कालिक स्वतंत्रता सेनानियों के विपरीत उन्होंने राजनीति का त्याग करते हुए, आज़ादी के बाद अपना सारा जीवन सामाजिक, आध्यात्मिक कार्यों हेतु समर्पित कर दिया।
⬧ मार्च, 1965 में वे एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गईं एवं इलाज के दौरान चिकित्सीय लापरवाही से बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण इनकी मृत्यु 23 मार्च, 1965 को हो गई।
Rajasthan Current Affairs Quiz ™:
राजस्थान में प्रजामंडल आन्दोलन – एक नजर में
राजस्थान में प्रजामंडल आन्दोलन – एक नजर में
प्रजामंडल
स्थापना वर्ष
संस्थापक / सबंधित व्यक्ति
जयपुर प्रजामंडल
1931
कर्पूरचन्द पाटनी द्वारा।
पुनर्गठन – 1937 में जमनालाल बजाज व हीरालाल शास्त्री द्वारा। एडवोकेट चिरंजीलाल मिश्रा अध्यक्ष, हीरालाल शास्त्री महामंत्री। समाज सुधार और खादी का प्रचार के लिए राजस्थान का प्रथम प्रचार मंडल )
बूंदी प्रजामंडल
1931
कान्तिलाल और नित्यानंद
मारवाड़ प्रजामंडल
1934
जयनारायण व्यास। प्रथम अध्यक्ष – भंवरलाल सर्राफ
हाडौती प्रजामंडल
1934
पं नयनू राम शर्मा, प्रभुदयाल विजय
बीकानेर प्रजामंडल
1936
मघाराम वैद्य (कलकत्ता में, राज्य के बाहर स्थापित होने वाला प्रजामंडल), एडवोकेट रघुवरदयाल, बाबू मुक्ताप्रसाद
धौलपुर प्रजामंडल
1934
जौहरीलाल इंदु, कृष्णदत्त पालीवाल और ज्वाला प्रसाद जिज्ञासु
मेवाड़ प्रजामंडल
1938
माणिक्य लाल वर्मा, प्रथम अध्यक्ष – बलवंत सिंह मेहता, महामंत्री माणिक्यलाल वर्मा । प्रथम अधिवेशन – उदयपुर में (1941), विजयलक्ष्मी पंडित और जे.पी. कृपलानी ने भाग लिया
भरतपुर प्रजामंडल
1938
किशनलाल जोशी, मास्टर आदित्येन्द्र, डॉ. देवराज, युगलकिशोर चतुर्वेदी और गोपीलाल यादव। अध्यक्ष- गोपीलाल यादव एवं मंत्री किशन लाल जोशी।
शाहपुरा प्रजामंडल
1938
रमेश चन्द्र ओझा और लादूराम व्यास (उत्तरदायी शासन स्थापित करने वाला प्रथम देशी राज्य)
किशनगढ़ प्रजामंडल
1939
कांतिलाल चौथानी संस्थापक। जमालशाह अध्यक्ष एवं महमूद महामंत्री बने।
अलवर प्रजामंडल
1938
हरिनारायण शर्मा और कुंजबिहारी मोदी
करौली प्रजामंडल
1939
मुंशी त्रिलोकचंद्र माथुर
कोटा प्रजामंडल
1938
पं. नयनू राम शर्मा (कोटा में राष्ट्रीयता के जनक), पं. अभिन्न हरि, तनसुख लाल मित्तल, बीर सिंह। पं. नयनू राम शर्मा प्रथम अध्यक्ष।
सिरोही प्रजामंडल
1939
मुम्बई में कुछ उत्साही युवकों द्वारा 1934 में सिरोही प्रजामंडल गठन किया, किन्तु इसका विधिवत गठन 23 जनवरी, 1939 को गोकुल भाई भट्ट (राजस्थान के गाँधी ) ने किया।
कुशलगढ़ प्रजामंडल
1942
भंवर लाल निगम अध्यक्ष, कन्हैया लाल सेठिया महामंत्री, वर्धमान गदिया उपाध्यक्ष
बाँसवाड़ा प्रजामंडल
1943
भूपेंद्र नाथ त्रिवेदी, धूलजी भाई भावसार और हरिदेव जोशी
डूंगरपुर प्रजामंडल
1944
अध्यक्ष भोगीलाल पंड्या (बागड़ के गाँधी), महामंत्री शिवलाल कोटडिया
प्रतापगढ़ प्रजामंडल
1946
अमृत लाल पायक और चुन्नीलाल
झालावाड़ प्रजामंडल
1947
मांगीलाल भव्य और कन्हैयालाल मित्तल। महाराजा स्वयं भी इसमें शामिल हुए थे।
जैसलमेर प्रजा परिषद्
1945
माणिक्यलाल वर्मा, गोकुल लाल असावा
बूंदी राज्य लोक परिषद्
1944
हरिमोहन माथुर अध्यक्ष, ब्रजसुन्दर शर्मा महामंत्
Share जरूर करें ‼️….
■ राजस्थान रत्न पुरस्कार 2022
• यह वर्ष 2012 में प्रारंभ , राजस्थान का सर्वोच्च पुरुस्कार है जो कला , साहित्य , संस्कृति , संगीत आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।
• 2012 में प्रथम बार इसे सात लोगों को दिया गया था – कन्हैयालाल सेठिया , लक्ष्मी चूंडावत , कोमल कोठारी , विजय दान देथा , जगजीत सिंह , विश्वमोहन भट्ट , अल्लाह जिलाह बाई
• 2013 में पुनः सात लोग सम्मानित हुए जिनमें गँवरी देवी , कैलाश सांखला , और डीआर मेहता प्रमुख है।
• 2014 में इसे बंद कर दिया गया था , पुनः 2019 में प्रारंभ किया गया।
• वर्ष 2022 में यह छः लोगों को प्रदान किया जाएगा।
(1) श्री दलवीर भंडारी – अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में जज
(2) श्री आर एम लोढ़ा – सुप्रीम कोर्ट जज
(3) श्री एल एन मित्तल – स्टील उद्योगपति
(4) श्री अनिल अग्रवाल – वेदांता समूह
(5) श्री शीन काफ निजाम – मशहूर शायर
(6) श्री के सी मालू – वीणा कैसेट्स
Share जरूर करें ‼️……
🖌🖌🖌मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
👉🏻 प्रारम्भ – 1 मई 2021
👉🏻 नोडल विभाग – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग।
⭐योजनार्न्तगत पात्र परिवार दो प्रकार की श्रेणियों में विभक्त किया गया है-
1. निःशुल्क लाभ प्राप्त करने वाली श्रेणीः- राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ऐसी श्रेणी के पात्र परिवारों के प्रीमियम का 100 प्रतिशत भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है। वर्तमान में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अर्न्तगत पात्र परिवार, सामाजिक आर्थिक जनगणना (एसईसीसी) 2011 के पात्र परिवार, राज्य के सरकारी विभागों/बोर्ड/निगम/सरकारी कम्पनी में कार्यरत संविदा कार्मिक, लघु सीमांत कृषक एवं गत वर्ष कोविड-19 अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवार निःशुल्क श्रेणी में सम्मिलित है।
2. रू 850/-प्रति परिवार प्रति वर्ष का भुगतान कर लाभ प्राप्त करने वाली श्रेणीः-राज्य के वें परिवार जो निःशुल्क पात्र परिवारों की श्रेणी में नही आते एवं सरकारी कर्मचारी/पेंशनर नही है तथा मेडिकल अटेंडेंस रूल्स के तहत् लाभ नहीं ले रहे है वें निर्धारित प्रीमियम का 50 प्रतिशत अर्थात् रू 850 प्रति परिवार प्रति वर्ष का भुगतान कर योजना का लाभ ले सकते है। प्रीमियम का शेष 50 प्रतिशत भाग सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
👉🏻 इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए जन आधार नंबर या जन आधार पंजीयन रसीद होना अनिवार्य है। यदि आपके पास जन आधार कार्ड नहीं है तो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम जन आधार नामांकन करवाना होगा।
⭐ योजनांतर्गत प्रति परिवार 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा हैं, और वर्तमान में बीमित परिवारों को 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध करवाने हेतु मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू की गई।
👉🏻 इन राशियों का सम्पूर्ण वहन राज्य सरकार करती हैं।
🖌🖌🖌मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना
⭐ प्रारंभ – 17 जुलाई 2021
लेकिन योजना बिलिंग माह मई 2021 से लागू।
नोडल विभाग – ऊर्जा विभाग।
◼️ मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना में प्रदेश के सामान्य श्रेणी – ग्रामीण के मीटर्ड एवम् फ्लैट रेट श्रेणी कृषि उपभोक्ता लाभार्थी हैं।
◼️ कृषकों को टैरिफ अनुदान के साथ – साथ अतिरिक्त अनुदान प्रतिमाह 1000 रू तक व अधिकतम 12000 रू प्रतिवर्ष विद्युत बिलों में समायोजन के द्वारा दिया जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना
⭐प्रारम्भ – 7 अप्रैल 2013
सम्पूर्ण योजना को तीन चरणों में लागू किया गया…👇🏼
◼️ प्रथम चरण – 7 अप्रैल 2013 को मेडिकल कॉलेज से संबधित चिकित्सालय, जिला/उपजिला/ सेटेलाइट चिकित्सालयों में।
◼️ द्वितीय चरण – 1 जुलाई 2013 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से।
◼️ तृतीय चरण – 15 अगस्त 2013 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से।
👉🏻 उद्देश्य – राजकीय अस्पतालों में आने वाले रोगियों को मुक्त में आवश्यक जांच सेवाएं उपलब्ध करवाना।
▪️ ई- उपकरण और ई- औषधि पोर्टल पर योजना की मॉनिटरिंग एवम् डाटा सरंक्षण का कार्य किया जाता हैं।
Read More 👇
Mix Gk important Questions
Q1. – ‘वेस्ट बैंक’ नामक क्षेत्र किस नदी के पश्चिम में स्थित भू-क्षेत्र है? उत्तर – जॉर्डन
Q2. – विश्व का सबसे शान्त सीमा रेखा के रूप में मानी जाने वाली 490समानान्तर अक्षांश रेखा किन दो देशों को अलग करती है? उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा
Q3. – ओबरा परियोजना (Obra Project) किस राज्य की ताप विद्युत परियोजना है? उत्तर – उत्तर प्रदेश
Q4. – किस देश में ‘टयूलिप की खेती’ (Tulip Cultivation) सर्वाधिक प्रसिद्ध है? उत्तर – नीदरलैण्डस में
Q5. – भारत में प्रथम जल-विद्युत शक्ति केन्द्र की स्थापना कब तथा कहाँ पर की गई? उत्तर – 1902 में शिवासमुद्रम में
Q 6.– ‘भैसा सिंगी’ नामक जनजाति भारत के किस राज्य में पाई जाती है? उत्तर – नागालैण्ड में
Q7. – भारत का एक राज्य ‘मणिपुर’ किस देश की सीमा पर स्थित है? उत्तर – म्यांमार
Q8. – भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम किस राज्य में है? उत्तर – मेघालय में
Q9. – दण्डकारण्य प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश के किस जिले में है? उत्तर – बस्तर में
Q 10. – राजस्थान की गंग नहर को पानी किस नदी से प्राप्त होता है? उत्तर – सतलज से
Q11. – विजय नगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी किस नदी के तट पर स्थित है? उत्तर – तुंगभद्रा नदी के तट पर
Q 12.– सरदार सरोवन किस राज्य में है? उत्तर – गुजरात में
Q13. – बरौनी तेलशोधन कारखाना (Oil refinery) किस राज्य में है? उत्तर – बिहार में
Q14. – ब्राजील स्थित अमेजन बेसिन के वन क्या कहलाते हैं? उत्तर – सेल्वास (selvas)
Q15. – अफ्रीका में आस्वान बाँध (Aswan Dam) किस नदी पर है? उत्तर – नील नदी पर
Q 16.– रबात किस देश की राजधानी है? उत्तर – मोरक्को की
Q17. – भारत में कितना क्षेत्र वनो से आच्छादित है? उत्तर – 752.3 लाख हेक्टेयर
Q18. – देश में कितनी बाघ परियोजनाएं कार्यरत है? उत्तर – 23
Q19. – फ्रीटाउन (Freetown) किस देश की राजधानी है? उत्तर – सियरा लियोन (Sierra Leone)की
Q20. – क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे, बड़ा भू-आवेष्ठित (Land locked) देश कौन सा है? उत्तर – मंगोलिया
Q21. – करीबा बाँध कहाँ स्थित है? उत्तर – जाम्बिया में जेम्बजी नदी पर
Q22. – विश्व प्रसिद्ध ‘ऊलांग’ (Oolong) किस्म की चाय किस देश में पैदा की जाती है? उत्तर – ताइवान में
Q23. – स्वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित नगरों के क्या नाम है? उत्तर – स्वेज तथा पोर्ट सईद
Q 24.– बुल्गारिया की राजधानी का क्या नाम है? उत्तर – सोफिया
Q 25.– तुंगभद्रा तथा भीमा नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ है? उत्तर – कृष्णा नदी की
Q 26.– छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है? उत्तर – पारसनाथ
Q 27.– भारत की सबसे बड़ी नहर परियोजना कौन सी है? उत्तर – इन्दिरा गांधी नहर (राजस्थान नहर) परियोजना
Q 28.– भाखड़ा-नांगल परियोजना में मानव निर्मित झील को किस नाम से जाना जाता है? उत्तर – गोविन्द सागर के नाम से
Q 29. – किस ग्रह केा लाल तारा (Red Star) की संज्ञा दी जाती है? उत्तर – मंगल (Mars) को
Q 30.– उत्तरी अमेरिका में स्थित ‘माउण्ट मैकिले’ किस पर्वत की चोटी है? उत्तर – रॉकीज की
Q 31.– नीदरलैण्ड में समुद्र से लिए गए भू-भाग को किस नाम से जाना जाता है? उत्तर – पोल्डर के नाम से
Q 32.– लन्दन किस नदी के तट पर स्थित है? उत्तर – टेम्स नदी के तट पर
Q 33.– भारत की सर्वाधिक गहरी खान कौन सी है? उत्तर – कोलार की खान
Q 34.– भारतीय अन्तरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) कहाँ स्थित है? उत्तर – बंगलौर में
Q 35.– किस देश के घास के मैदान पम्पास कहलाते हैं? उत्तर – अर्जेन्टीना के
Q 36.– देश में मौसम मानचित्र बनाने का प्रमुख कार्यालय किस नगर में स्थित है? उत्तर – पुणे में
Q 37.– मचकुण्ड जलविद्युत परियोजना किन राज्यों का संयुक्त उपक्रम है – उड़ीसा व आन्ध्र प्रदेश का
Q 38.– उत्तर प्रदेश हिमालय का सर्वोच्च शिखर कौन सा है? उत्तर – नन्दा देवी
Q 39.– भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य कौनसा है? उत्तर – महाराष्ट्र
Q 40.– ब्लैक हिल, ब्लू पर्वत तथा ग्रीन पर्वत नामक पहाडि़याँ किस देश में स्थित है? उत्तर – अमेरिका में
Q 41.– वृहत ज्वार उस समय आता है, जब? उत्तर – पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य एक सीधी रेखा में होते हैं।
Q 42.– दक्षिणी अमेरिका का कौन सा देश क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है? उत्तर – ब्राजील
Q 43.– मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमाकरने वाले शैल के छोटे टुकड़ों के समूह को क्या कहते हैं? उत्तर – क्षेद्रग्रह (Asteroids)