8 February 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi Pdf download

8 February 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

 

झालावाड़ की एसपी रिचा तोमर के नए प्रयोग

 

👉 झालावाड़ की एसपी रिचा तोमर के नए प्रयोग कुछ ऐसे विषय हैं, जो हमें अपने जीवन में बेहद सामान्य लगते हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। वे असामान्य हो जाती हैं, और क्राइम होते चले जाते हैं।
👉 इस प्रकार के क्राइम तेजी से कम हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए विषय को समझ उसके मूल में जाना बेहद जरूरी होता है।
👉 झालावाड़ एसपी रिचा तोमर ने कुछ ऐसे ही प्रयोग किए, जिनसे बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं। कई अपराध ऐसे भी हैं, जो रजिस्टर नहीं होते, लेकिन ऐसी शिकायतें सामने आती रहती हैं। ये प्रयोग उन शिकायतों को भी कम करने में कारगर हुए हैं।
👉 सर्वे कराकर जाँची बुजुर्गों की स्थिति रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी, टीचर आदि बुजुर्गों की सुरक्षा-संरक्षा के लिए हमने हर थाना स्तर पर बीट वाइज सर्वे करवाया है।
👉 सर्वे में 100 से अधिक ऐसे बुजुर्गों के बारे में जानकारी मिली है, जो परिवार के सदस्यों से बाहर जाने पर अकेले रहते हैं। अब वे जब स्मार्ट फोन उपयोग करते हैं, लेकिन उससे जुड़े साइबर अपराधों से वे नावाकिफ रहते हैं।
👉 इसके लिए स्मार्ट एल्डरली कैंपेन लॉन्च कर रहे हैं। जो बुजुर्गों को सभी अपराधों के अलावा साइबर क्राइम के प्रति भी सचेत करेगा।
👉 ऑपरेशन ने बताया कि अपराध की गंभीरता क्या है एसपी रिचा तोमर ने बताया कि आमतौर पर सामाजिक परीस्थितियों के बीच युवा कुछ ऐसे काम कर बैठते हैं, जो बेहद गंभीर ऑफेंस होते हैं।
👉 महिलाओं के प्रति क्राइम इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण है। हमने इसके लिए ऑपरेशन संस्कार शुरू किया। युवतियों के बीच मजाक-मजाक में कमेंट कर देना, सीटी बजा देना, ईव टीजिंग जैसे कुछ कृत्य हैं, जिनके लिए युवाओं को अवेयर किया जाना महत्त्वपूर्ण है। इसके लिए हमने शुरू किया जाना ऑपरेशन संस्कार।

👉 300 से ज्यादा स्कूल व अन्य संस्थाओं में स्टूडेंट्स को समझाया कि जिसे आप रुटीन समझ रहे हैं, वह किसी बड़ी धारा में फंसा सकता है। उन्हें इसकी लीगल जानकारी दी। यह सिलसिला लगातार चला रहा है।

संस्कार वाटिका

👉 सभी थानों पर संस्कार वाटिका का निर्माण किया। यहाँ लड़कों को समझाया गया कि आप जरा सी नासमझी से जेल सलाखों में जा सकते हो। जैसे 18 वर्ष से ठीक कम उम्र यानी 16-18 के बीच की उम्र, जबकि दोनों नाबालिग होते हैं, कई बार अपनी सहमति से घर से चले जाते हैं। वे समझते हैं कि यह तो सहमति से ही है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं करते। अभिभावकों की कंसेट के जाना भी अपराध है, उसे यहाँ वही समझाया जाता है।

 

सांभर महोत्सव-2023

👉 सांभर महोत्सव-2023 प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग और जयपुर जिला प्रशासन के द्वारा सांभर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
👉 17 से 19 फरवरी, 2023 तक सांभर महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और पयर्टन विभाग के अधिकारियों ने तैयारियाँ शुरू कर दी है।
👉 एडवेंचर राइड सहित कई इवेंट्स होंगे आकर्षण का केन्द्र तीन दिवसीय सांभर महोत्सव में हर दिन कई खास आयोजन होंगे।
👉 एक ओर जहाँ फेस्टिवल का आगाज एडवेंचर बाइक राइड से होगा तो वहीं, दूसरी ओर स्टार नाइट गेजिंग इवेंट के तहत रात को सैलानी को सांभर के साफ आसमान में तारों को निहारने का मौका मिलेगा।
👉 फेस्टिवल के दौरान पतंगबाजी और कैमल राइड सहित पैरा सैलिंग, एटीवी राइड, मोटर साइकिल रैली सरीखी कई साहसिक गतिविधियों का आयोजन होगा।
👉 खास टॉक शो का भी किया जाएगा आयोजन फॉटोग्राफी एग्जिबिशन, साल्ट ट्रेन, सांभर लेक विजिट, सांभर साल्ट प्रोसेसिंग ट्यूर, बर्ड वॉचिंग, स्टार नाइट गेजिंग, हैरिटेज वॉक, देवयानी कुंड पर दीपोत्सव और सेलिब्रेटी नाइट के साथ-साथ लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र होंगी।
👉 सैलानियों को सांभर के ऐतिहासिक महत्व और परिंदों की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाने के खास टॉक शो का भी आयोजन किया जाएगा।
👉 सांभर फेस्टिवल के अंतिम दिन महोत्सव के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पर्यटन विभाग द्वारा सम्मान किया जाएगा।

कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र स्थापित करने में राजस्थान आगे

 

👉 राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को खेतों में सोलर पम्प लगाने के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
👉 प्रदेश के किसान सिंचाई के लिए कृषि विद्युत कनेक्शन, डीजल चलित संयंत्रों अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होने की बजाय सौर पम्प लागने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
👉 सिंचाई में सुविधा होने से खेतों में उपज बढ़ी है और किसानों का विद्युत खर्च भी कम हुआ है, जिससे किसानों की आय में भी इजाफा हुआ।
👉 कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र स्थापित करने के लिए पूरे देश में प्रदेश एक मॉडल स्टेट बन चुका है, साथ ही राजस्थान सौर ऊर्जा पम्पों की स्थापना में देश में पहले पायदान पर है।
👉 सौर ऊर्जा पम्प परियोजना के तहत पिछले 4 वर्षों में 59,502 किसानों को संयंत्र स्थापित करने के लिए 982.95 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है।
👉 मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा कृषि राज्य बजट घोषणा 2022-23 में 2 वर्षों में एक लाख किसानों को सोलर पम्प स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाना प्रस्तावित है।
👉 कृषि आयुक्त श्री कानाराम के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को 45 हजार रुपये का अतिरिक्त अनुदान तथा जनजातीय उप- योजना क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों के किसानों को 3 और 5 एच.पी क्षमता के सौर पम्प संयंत्र पर शत प्रतिशत अनुदान दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है।

👉 सोलर पम्प संयंत्र पर अनुदान प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि कृषक द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी फसलों में सिंचाई के लिए ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर अथवा स्प्रिंकलर संयंत्र काम में लिया जा रहा हो।
👉 योजना के तहत उच्च उद्यानिकी तकनीक जैसे ग्रीनहाउस, शेडनेट हाउस और लो-टनल्स काम में लेने वाले कृषक भी अनुदान के लिए पात्र है। पात्र किसानों को 3 एच. पी, 5 एच.पी और 7.5 एच.पी के सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र लगाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है।
👉 किसान राज किसान साथी पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

Read More 👇
Mix Gk important Questions

Q1. – ‘वेस्‍ट बैंक’ नामक क्षेत्र किस नदी के पश्चिम में स्थित भू-क्षेत्र है? उत्‍तर  – जॉर्डन

Q2. – विश्‍व का सबसे शान्‍त सीमा रेखा के रूप में मानी जाने वाली 490समानान्‍तर अक्षांश रेखा किन दो देशों को अलग करती है? उत्‍तर  – संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका तथा कनाडा

Q3. – ओबरा परियोजना (Obra Project) किस राज्‍य की ताप विद्युत परियोजना है? उत्‍तर  – उत्‍तर प्रदेश

Q4. – किस देश में ‘टयूलिप की खेती’ (Tulip Cultivation) सर्वाधिक प्रसिद्ध है? उत्‍तर  – नीदरलैण्‍डस में

Q5. – भारत में प्रथम जल-विद्युत शक्ति केन्‍द्र की स्‍थापना कब तथा कहाँ पर की गई? उत्‍तर  – 1902 में शिवासमुद्रम में

Q 6.– ‘भैसा सिंगी’ नामक जनजाति भारत के किस राज्‍य में पाई जाती है? उत्‍तर  – नागालैण्‍ड में

Q7. – भारत का एक राज्‍य ‘मणिपुर’ किस देश की सीमा पर स्थित है? उत्‍तर  – म्‍यांमार

Q8. – भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला स्‍थान मासिनराम किस राज्‍य में है? उत्‍तर  – मेघालय में

Q9. – दण्‍डकारण्‍य प्रोजेक्‍ट मध्‍यप्रदेश के किस जिले में है? उत्‍तर  – बस्‍तर में

Q 10. – राजस्‍थान की गंग नहर को पानी किस नदी से प्राप्‍त होता है? उत्‍तर  – सतलज से

Q11. – विजय नगर साम्राज्‍य की राजधानी हम्‍पी किस नदी के तट पर स्थित है? उत्‍तर  – तुंगभद्रा नदी के तट पर

Q 12.– सरदार सरोवन किस राज्‍य में है? उत्‍तर  – गुजरात में

Q13. – बरौनी तेलशोधन कारखाना (Oil refinery) किस राज्‍य में है? उत्‍तर  – बिहार में

Q14. – ब्राजील स्थित अमेजन बेसिन के वन क्‍या कहलाते हैं? उत्‍तर  – सेल्‍वास (selvas)

Q15. – अफ्रीका में आस्‍वान बाँध (Aswan Dam) किस नदी पर है? उत्‍तर  – नील नदी पर

Q 16.– रबात किस देश की राजधानी है? उत्‍तर  – मोरक्‍को की

Q17. – भारत में कितना क्षेत्र वनो से आच्‍छादित है? उत्‍तर  – 752.3 लाख हेक्‍टेयर

Q18. – देश में कितनी बाघ परियोजनाएं कार्यरत है? उत्‍तर  – 23

Q19. – फ्रीटाउन (Freetown) किस देश की राजधानी है? उत्‍तर  – सियरा लियोन (Sierra Leone)की

Q20. – क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्‍व का सबसे, बड़ा भू-आवेष्ठित (Land locked) देश कौन सा है? उत्‍तर  – मंगोलिया

Q21. – करीबा बाँध कहाँ स्थित है? उत्‍तर  – जाम्बिया में जेम्‍बजी नदी पर

Q22. – विश्‍व प्रसिद्ध ‘ऊलांग’ (Oolong) किस्‍म की चाय किस देश में पैदा की जाती है? उत्‍तर  – ताइवान में

Q23. – स्‍वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित नगरों के क्‍या नाम है? उत्‍तर  – स्‍वेज तथा पोर्ट सईद

Q 24.– बुल्‍गारिया की राजधानी का क्‍या नाम है? उत्‍तर  – सोफिया

Q 25.– तुंगभद्रा तथा भीमा नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ है? उत्‍तर – कृष्‍णा नदी की

Q 26.– छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है? उत्‍तर  – पारसनाथ

Q 27.– भारत की सबसे बड़ी नहर परियोजना कौन सी है? उत्‍तर – इन्दिरा गांधी नहर (राजस्‍थान नहर) परियोजना

Q 28.– भाखड़ा-नांगल परियोजना में मानव निर्मित झील को किस नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – गोविन्‍द सागर के नाम से

Q 29. – किस ग्रह केा लाल तारा (Red Star) की संज्ञा दी जाती है? उत्‍तर  – मंगल (Mars) को

Q 30.– उत्‍तरी अमेरिका में स्थित ‘माउण्‍ट मैकिले’ किस पर्वत की चोटी है? उत्‍तर  – रॉकीज की

Q 31.– नीदरलैण्‍ड में समुद्र से लिए गए भू-भाग को किस नाम से जाना जा‍ता है? उत्‍तर  – पोल्‍डर के नाम से

Q 32.– लन्‍दन किस नदी के तट पर स्थित है? उत्‍तर  – टेम्‍स नदी के तट पर

Q 33.– भारत की सर्वाधिक गहरी खान कौन सी है? उत्‍तर  – कोलार की खान

Q 34.– भारतीय अन्‍तरिक्ष शोध संस्‍थान (ISRO) कहाँ स्थित है? उत्‍तर  – बंगलौर में

Q 35.– किस देश के घास के मैदान पम्‍पास कहलाते हैं? उत्‍तर  – अर्जेन्‍टीना के

Q 36.– देश में मौसम मानचित्र बनाने का प्रमुख कार्यालय किस नगर में स्थित है? उत्‍तर  – पुणे में

Q 37.– मचकुण्‍ड जलविद्युत परियोजना किन राज्‍यों का संयुक्‍त उपक्रम है – उड़ीसा व आन्‍ध्र प्रदेश का

Q 38.– उत्‍तर प्रदेश हिमालय का सर्वोच्‍च शिखर कौन सा है? उत्‍तर  – नन्‍दा देवी

Q 39.– भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्‍य कौनसा है? उत्‍तर  – महाराष्‍ट्र

Q 40.– ब्‍लैक हिल, ब्‍लू पर्वत तथा ग्रीन पर्वत नामक पहाडि़याँ किस देश में स्थित है? उत्‍तर  – अमेरिका में

Q 41.– वृहत ज्‍वार उस समय आता है, जब? उत्‍तर  – पृथ्‍वी, चन्‍द्रमा और सूर्य एक सीधी रेखा में होते हैं।

Q 42.– दक्षिणी अमेरिका का कौन सा देश क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है? उत्‍तर  – ब्राजील

Q 43.– मंगल और बृहस्‍पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमाकरने वाले शैल के छोटे टुकड़ों के समूह को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर  – क्षेद्रग्रह (Asteroids)

 

Important Days of the Year dedicated to Animals

🐧 20 Jan ➖ Penguin Awareness Day
🦓 31 Jan ➖ International Zebra Day
🦝 3rd Saturday of Feb ➖ World Pangolin Day
🎋 27 Feb ➖ International Polar Bear Day
🍃 3 March ➖ World Wildlife Day
🦆20 March ➖ World Sparrow Day
🦔 20 March ➖ Frog Day
🐶 11 Apr ➖ National Pet Day
🐬 14 Apr ➖ Dolphin Day
🐲 24 Apr ➖ World Day for Laboratory Animals
🦅 2nd Saturday of May ➖ International Migratory Bird Day
🦧 15 May ➖ International Kangaroo Care Awareness Day
🐢 23 May ➖ World Turtle Day
🔹 21 June ➖ World Giraffe Day
🐫 22 June ➖ World Camel Day
🐅 29 July ➖ International Tiger Day
🐱 8 August ➖ World Cat Day
🦁 10 August ➖ World Lion Day
🐘 12 August ➖ World Elephant Day
🔰 19 August➖ International Orangutan Day
🔰 3rd Saturday of Sep ➖ International Red Panda Day
🦏 22 Sept ➖ World Rhino Day
🐆 23 Oct ➖ International Snow Leopard Day
🐆 4 Dec ➖ International Cheetah Day
🐒 14 Dec ➖ International Monkey Day.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *